{"_id":"5cb0bfa5bdec221450546a05","slug":"111555087269-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों से उतरवाए जूते के कार्टून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों से उतरवाए जूते के कार्टून
विज्ञापन
नौनिहालों से उतरवाए जूते के कार्टून
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी-किशनी। बाल मजदूरी रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां तो खुद सरकारी महकमा इसे बढ़ावा दे रहा है। एक विद्यालय पर एबीआरसी ने बच्चों से जूते से भरे कार्टून उतरवाए। वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। शुक्रवार को बीआरसी केंद्र किशनी पर शासन द्वारा भेजे गए जूते पहुंचे थे।
ट्रक से इन्हें उतरवाने के लिए एबीआरसी श्याम सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कुछ बच्चों को बुला लिया। 10 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चे ट्रक से कार्टून उतार रहे थे। कार्टून भारी होने के चलते उनसे चला तक नहीं जा रहा था। एबीआरसी श्याम सिंह खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी लापरवाही लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। नगर के लोगों ने बीएसए से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बच्चों से कार्टून उतरवाए जाने के मामले को लेकर बीएसए विजय प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने पहले तो कहा कि पत्रकारों ने ही बच्चों को टॉफी का लालच देकर ये वीडियो बनवाया है। जब उन्हें पता चला कि एबीआरसी श्याम सिंह भी मौजूद थे तो उनके तेवर ढीले पड़े। बाद में उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही।