फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अवैध शराब का अड्डा बना एटा

अवैध शराब का अड्डा बना एटा

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब का अड्डा बना एटा
एटा। जिले भर में कच्ची और जहरीली शराब का कारोबार तेजी के साथ किया जा रहा है। पुलिस ने एक दिन में कार्रवाई करते हुए एक हजार लीटर कच्ची शराब और चार हजार छह सौ किलो लहन नष्ट कराया है। जबकि आबकारी विभाग ने भी कच्ची जहरीली शराब बरामद कर 15 सौ किलो लहन नष्ट कराया है। साथ ही तीन आरोपियों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


सहारनपुर में हुई जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद शुरू हुए अभियान में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने एक दिन में अभियान चलाते हुए एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने चार हजार छह सौ किलो लहन नष्ट कराया है। साथ ही आधा दर्जन शराब की भट्टियां भी तुड़वाईं हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन जगहों से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 15 सौ किलो लहन नष्ट कराया है। आबकारी टीम ने तीन आरोपियों को भी पकड़ा है। इस तरह से एक दिन के अभियान में बरामद हुई कच्ची जहरीली शराब और लहन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस तरह से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है शराब के अड्डे
एटा। अगर जिले में कच्ची जहरीली शराब तैयार होने वाले ठिकानों की बात की जाए तो शहर के हिंदूनगर, सकीट रोड, देहात के नगला मदिया, नगला शीशियां, नगला मुई, जैथरा के काली नदी किनारे, अवागढ़ के नगला गलुआ आदि जगहों पर गैर प्रांतीय और कच्ची जहरीली शराब तैयार होने का कारोबार किया जा रहा है।


हालांकि पुलिस समय समय पर इन ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के साथ ही शराब भी भारी मात्रा में बरामद की है। इसके बाद भी जिले से जहरीली और कच्ची शराब का कारोबार थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed