{"_id":"5c57196cbdec227f1c76b445","slug":"111549212012-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब देने की मना करने पर दिव्यांग को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब देने की मना करने पर दिव्यांग को मारी गोली
विज्ञापन
गन शॉट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जौराईपुर में अवैध शराब की उधारी को लेकर नामजद लोगों ने दिव्यांग वृद्ध को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जौराईपुर निवासी दलवीर बाबा (65) क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बेचता है। बताते हैं कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे गांव के ही पवन, जितेंद्र और सौरभ उधार शराब लेने के लिए पहुंचे। जब दलवीर ने पिछला उधार न देने की बात कहते हुए मना कर दिया तो आक्रोशित होकर पवन ने उसे गोली मार दी। गोली कंधे मे लगते ही वृद्ध जमीन पर गिर गया। उधर, ग्रामीण जमा होता देख आरोपी वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह ने बताया कि नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।