फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ट्रक की टक्कर से वर्कशॉप मैनेजर की मौत, हाईवे पर लगा जाम

ट्रक की टक्कर से वर्कशॉप मैनेजर की मौत, हाईवे पर लगा जाम

Fri, 01 Feb 2019 08:42 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से वर्कशॉप मैनेजर की मौत, हाईवे पर लगा जाम
डैमो
मथुरा/फरह। आगरा-दिल्ली हाईवे पर अलवर पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्लम्बर ग्रुप के वर्कशॉप मैनेजर की मौत हो गई। फैक्ट्री जाते हुए मैनेजर हादसे का शिकार हुआ। हादसे के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं। उधर, एक दूसरी घटना में फरह ब्लॉक के पास कार की टक्कर से मजूदर की मौत हो गई।
विज्ञापन


कृष्णानगर के रामनगर निवासी अविनाश चंद शर्मा (57) पुत्र हरवंश लाल शर्मा प्लम्बर टोंटी की फैक्ट्री में वर्कशॉप मैनेजर थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से फैक्ट्री के लिए निकले। हाईवे पर अलवर पुल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर मैनेजर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सड़क हादसे के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को सूचित किया। इसके बाद हाईवे पुलिस ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना में थाना फरह के कसबा धीमरपाड़ा निवासी सोहरन (45) पुत्र भमूली कस्बे में कन्या विद्यालय के पीछे तालाब के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था। गुरुवार की रात घर लौटते हुए फरह ब्लॉक के पास पहुंचा ही था कि कार ने टक्कर मार दी।


मौके पर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। चालक कार भागकर ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि कार की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed