{"_id":"5c474c3fbdec22089f03ad28","slug":"111548176447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में बजे बैंडबाजे, पुलिस ने कराया प्रेमी युगल का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में बजे बैंडबाजे, पुलिस ने कराया प्रेमी युगल का विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मंगलवार रात को रामनगर स्थित पुलिस चौकी का नजारा अलग ही था। चौकी के अंदर बैंडबाजों का शोर था। यहां पुलिस ने प्रेमी युगल का विवाह अपने खर्च पर कराया और दोनों को खुशी-खुशी थाने से विदा किया।
मोहल्ला छारबाग निवासी युवती सोनिया और लवकुश वर्मा के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन परिजन राजी नहीं थे। दोनों घर से चले गए थे। पुलिस दोनों को तलाश रही थी। दोनों थाने पहुंच गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया।
प्रेमी युगल का कहना था कि यदि शादी नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगे। थाने में बातचीत हुई तो दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए। विवाह की तैयारी शुरू कर दी। लड़की काफी गरीब परिवार की है। रामनगर चौकी इंचार्ज उमर फारूख ने दोनों की शादी के लिए खर्चा उठाया।
विज्ञापन
चौकी पर ही बैंडवाले बुला लिए गए। वर और कन्या पक्ष के लोग भी आ गए। चौकी प्रभारी उमर फारूख ने भी कन्यादान की रस्म की। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को चौकी से विदा कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए।