{"_id":"5c339458bdec2256d14f4a7d","slug":"111546884184-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भागों में बंटी पटरियों पर दौड़ती बल्लभगढ़ स्पेशल मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भागों में बंटी पटरियों पर दौड़ती बल्लभगढ़ स्पेशल मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर फिरोजाबाद-हिरनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर दौड़ती बल्लभगढ़ स्पेशल मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई। जानकारी होते ही रेल चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस बीच आधी ट्रेन करीब चार सौ मीटर आगे निकल गई। इसके चलते करीब पौन घंटे तक अप रेलमार्ग बाधित रहा।
बिहार से बल्लभगढ़ स्पेशल जा रही मालगाड़ी सोमवार दोपहर 2.15 बजे करीब फिरोजाबाद-हिरनगांव के बीच पहुंची। तभी अचानक ट्रेन की कपलिंग खुल जाने से दो भागों में बंट गई। रेल चालक ने घिटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। नियंत्रण कक्ष ने पीछे आ रहीं अन्य ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया।
इसके साथ ही संबंधित विभाग एवं फिरोजाबाद पहुंची एक मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन से अलग हुए हिस्से को जोड़ने के निर्देश दिए।
मौके पर पहुंचे कैरिज एंड वैगन डिपार्टमेंट ने पाया कि ट्रेन की कपलिंग खुलने से ट्रेन दो भागों में बंटी है। गनीमत रही कपलिंग टूटी नहीं थी। फिरोजाबाद से आए इंजन से मालगाड़ी के पीछे छूटे हिस्से को पुश करके ट्रेन तक ले जाया गया, जहां उसे पुन: जोड़कर हिरनगांव स्टेशन ले जाकर खड़ा किया। करीब तीन बजे रेल संचालन सुचारु हो सका।