{"_id":"5c1e811dbdec22569e113106","slug":"111545503005-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के युवक की हत्या कर फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई के युवक की हत्या कर फेंका था शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला छोटे में शुक्रवार शाम विपिन श्रीवास्तव का शव मिला था। शव देखकर स्पष्ट लग रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगला छोटे में खेत में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। एसएचओ दिनेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तो हनुमान मंदिर के पीछे दक्षिण दिशा में अमौर नहर की ओर बंजर मैदान में शव पड़ा था, जिसकी शिनाख्त उसकी जेब में मिली डायरी के ही आधार पर हरदोई जिले के थाना सांडी के लक्षनपुरवा निवासी विपिन कुमार श्रीवास्तव (28) पुत्र कमलेश कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई थी। मोबाइल नंबरों के माध्यम से पुलिस परिजनों को सूचना दी।
इधर, शनिवार को दोपहर थाना सिरसागंज पहुंचे विपिन के भाई शिवराम ने बताया कि वह एक साल पहले मजदूरी करने की कहकर फिरोजाबाद आया था। इसके बाद परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया। विपिन की छोटी बहन बेबी की 15 दिसंबर को शादी थी, लेकिन इकलौती बहन होने के बाद भी विपिन शादी में नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके गांव के युवक को फोन किया तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब फिरोजाबाद में जाकर विपिन के शव को देखा तो तुरंत पहचान कर ली। थाना सिरसागंज पुलिस ने मृतक के भाई शिवराम श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिरसागंज एसओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मजदूर करता था। वह अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंचा था। वहीं परिवार के लोगों से कम संपर्क रखता था। वह मोहनीपुर स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी गले पर निशान थे, उसकी गला दबाकर हत्या की गई और शव यहां फेंका गया है।