फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विकास भवन को चमकाने में सुबह से जुटे अधिकारी- कर्मचारी

विकास भवन को चमकाने में सुबह से जुटे अधिकारी- कर्मचारी

Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन को चमकाने में सुबह से जुटे अधिकारी- कर्मचारी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ नेहा जैन की अगुवाई में शनिवार को विकास भवन के अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी साफ-सफाई में जुटे रहे। सुबह करीब दो घंटे तक चली साफ-सफाई के बाद समूचा विकास भवन चमकता नजर आया।

शनिवार की सुबह विकास भवन का नजारा अलग था। सीडीओ नेहा जैन साइकिल से विकास भवन पहुंची। थोड़ी देर बाद जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद्र जैन, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर, डीपीओ अजय पाल, दिव्यांगजन अधिकारी अनुपम रॉय, कृषि अधिकारी रविकांत आदि हाथ में झाडू और पौंछा लिए विकास भवन में कूड़ा-कचरा साफ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


स्वच्छ अभियान के तहत सीडीओ की अगुवाई में हुई सार्थक पहल के दौरान विकास भवन के अधिकांश विभागों के कर्मचारी कार्यालयों में लगे मकड़ी के जाल एवं कूड़ा-कचरा साफ करने में जुटे रहे। लगभग दो घंटे तक चले अभियान के बाद जहां विकास भवन की दीवारें व पेटिंग चमकती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विभिन्न कार्यालयों के पटल व फ्लोर साफ-सुथरे नजर आने लगे। सफाई अभियान में मुसद्दक हुसैन, प्रदीप पांडे, राजीव कुमार, प्रेमप्रकाश कुशवाह, रजनीश कुमार, वीरेंद्र शाक्य, जगवीर सिंह, संदीप दीक्षित ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed