{"_id":"5c17e6ecbdec2256f87b281d","slug":"111545070316-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की गुणवता खराब मिलने पर प्रधान व सचिव पर होगी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की गुणवता खराब मिलने पर प्रधान व सचिव पर होगी कार्यवाही
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शौचालय की गुणवत्ता में होने वाले घालमेल पर अंकुश के लिए प्रधान व पंचायत सचिवों पर लगाम कसने की तैयारी है। प्रधान व सचिवों से शौचालयों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण-पत्र लिया जाएगा। गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्यवाही होगी। सोमवार को सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को पत्र जारी किए गए।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में होने वाले घालमेल को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्ती करेगा। जिले के सभी 569 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं पंचायत सचिवों से शौचालय की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होने से संबंधित प्रमाण प्राप्त लिए जाएंगे।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर इस बाबत सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने सोमवार को पत्र जारी किए। सभी को आगामी 15 दिन में प्रमाण हासिल कर विभाग को प्रेषित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
वहीं प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद शौचालय निर्माण की ग्राम पंचायत वार गुणवत्ता परीक्षण कराया जाएगा। अन्यथा की स्थिति मिलने पर संबंधित प्रधान व पंचायत सचिव के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।