फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रिमझिम बारिश के साथ बढ़ी ठंड

रिमझिम बारिश के साथ बढ़ी ठंड

Wed, 12 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश के साथ बढ़ी ठंड
रिमझिम बारिश के साथ बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
एटा। रिमझिम बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक काले काले बादल छाए रहे। सर्दी बढ़ने से लोगों को अपने गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। मौसम के करवट बदलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। गेहूं, सरसों, मटर और आलू के किसानों को रिमझिम होने से पानी लगाने से राहत मिल गई।
विज्ञापन

बुधवार को भोर में मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। धीमे-धीमे हवा चलने लगी जिससे तापमान गिर गया। थोड़ी देर बाद रिमझिम बारिश हो गई। सुबह टहलने के लिए निकले लोग भी जल्दी वापस आ गए। सबसे अधिक किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। किसानों ने रिमझिम बारिश को खेत के माफिक बताया।
विज्ञापन

-बारिश से फसल में नुकसान नहीं है। मटर, सरसों, गेहूं की फसलों के लिए यह रिमझिम खाद का काम करेगी।
कृष्णमुरारी, खैरपुर
-रिमझिम बारिश से मटर और सरसों को कोई नुकसान नहीं है। अगर तेज होती है तो थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।
रमेश चन्द्र, समसपुर
-रिमझिम बारिश मटर की फसल से सबसे अधिक फायदेमंद है। इससे अच्छी पैदावार होगी।
सूरजपाल, हयातपुरमाफी
-जितनी बारिश होगी। उतना ही गेहूं की फसल में फायदा होगा। किसानों को पानी लगाने से राहत मिलेगी।
रामनरेश, भुरगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed