{"_id":"5c02c8fbbdec22417b50c9b1","slug":"111543686395-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में जल्द बनेगा बिजली थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में जल्द बनेगा बिजली थाना
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पावर हाउस में जल्द ही बिजली थाना शुरू हो जाएगा। डीएम और एसपी ने पावर हाउस पहुंचकर विभाग द्वारा बताए गए स्थानों का निरीक्षण किया। पावर हाउस में पार्क के पास अस्थायी पुलिस थाना बनाने पर सहमति जताई।
शनिवार दोपहर डीएम प्रदीप कुमार, एसपी अजय शंकर राय पावर हाउस पहुंचे। अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा को साथ लेकर पावर हाउस कॉलोनी का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता द्वारा सुझाए गए स्थानों का निरीक्षण करने के बाद कॉलोनी के मध्य पार्क के पास एक स्थान पर अस्थायी थाना बनाने पर सहमति जताई।
कॉलोनी में पिछले दिनों में खाली कराए गए कब्जे वाले मकानों को देखा। डीएम ने कहा कि अधीक्षण अभियंता अस्थायी थाने के लिए भवन तैयार करा दें। एक सप्ताह में अस्थायी थाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करा दिया जाएगा। पावर हाउस कॉलोनी में बिजली चोरी रोकने, बिजली चोरी के मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए मैन गेट के पास स्थायी थाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने मैन गेट के पास बिजली विभाग द्वारा सुझाए गए स्थान का निरीक्षण करने के बाद सहमति दे दी। अधीक्षण अभियंता ने बताया शीघ्र ही स्थायी थाने के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।