फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिर गरमाने लगा राम मंदिर आंदोलन, संघ से जुड़े संगठन सक्रिय

फिर गरमाने लगा राम मंदिर आंदोलन, संघ से जुड़े संगठन सक्रिय

Sun, 25 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
फिर गरमाने लगा राम मंदिर आंदोलन, संघ से जुड़े संगठन  सक्रिय
फिरोजाबाद। एक बार फिर राम मंदिर आंदोलन गरमाने लगा है। आरएसएस और संघ से जुड़े तमाम हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। नौ दिसंबर को दिल्ली में विशाल धर्मसभा राम मंदिर मुद्दे पर होने जा रही है। जिले से इस धर्मसभा में दस हजार से अधिक रामभक्त शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। संघ से जुड़े संगठन गांव-गांव और गली-गली इसके लिए संपर्क कर रहे हैं। बजरंग दल ने रविवार को दिल्ली धर्मसभा के लिए जनजागरण रैली निकाली।
विज्ञापन


राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे यह नारा फिर से सुहागनगरी में गूंजने लगा है। नौ दिसंबर को दिल्ली में राम मंदिर के लिए होने वाली विशाल धर्मसभा के बहाने आरएसएस ने अपने सभी संगठन सक्रिय कर दिए हैं। जगह-जगह बैठकों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धर्मसभा के लिए जिला समन्वयक और जिला संयोजक की जिम्मेदार आरएसएस के प्रांत गोसेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय को दी गई है। जिला स्तर पर इस संबंध में बैठक हो चुकी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हो रही है। ब्लॉक स्तर भी बैठकें प्रस्तावित हैं।

रणनीति माहौल पूरा राममय बना देने की है। 2019 का लोकसभा चुनाव सामने है। ऐसे में संघ की रणनीति को सियासी नजरिए से भी देखा जा रहा है। धर्मसभा के जिला संयोजक रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि जिले से 256 बसें दिल्ली जाएंगे। इन बसों से और निजी वाहनों से दस हजार से अधिक रामभक्त दिल्ली पहुंचेंगे।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर बजरंग दल द्वारा गोरक्षा प्रमुख पंडित वीनेश भाई के नेतृत्व में कोटला चुंगी से जनजागरण यात्रा निकाली गई, जिसमें रामभक्त जो रामकाज का काम करेगा, वही देश पर राज करेगा। रामलला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जनजागरण यात्रा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, विहिप के जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी ने संयुक्त रूप से केसरिया पताका फहरा कर किया।

जनजागरण यात्रा में शामिल कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों एवं पैदल मार्च करते हुए कोटला चुंगी से रामलीला चौराहा, डाकखाना चौराहा, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, गांधीपार्क, सुभाष तिराहा होते हुए पुन: कोटला चुंगी पर पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम संयोजक आरएसएस के प्रांत गोसेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय ने केंद्र सरकार को ललकारते हुए कहा कि अब हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न लें। रामभक्तों से नौ दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

राममंदिर के लिए आंदोलन गरमाने के बाद खुफिया विभाग की सक्रिय हो गया है। आंदोलन के मद्देनजर अलर्ट पहले से ही किया जा चुका है। खुफिया विभाग प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन को भेज रहा है। हिंदू संगठनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।



शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या पहुंचने पर शिवसेना के जिला प्रमुख राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक जत्था अयोध्या पहुंचा। ठाकरे के कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed