फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आर्यनगर में गायों को दिया जा रहा सड़ा भूसा

आर्यनगर में गायों को दिया जा रहा सड़ा भूसा

Thu, 15 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आर्यनगर में गायों को दिया जा रहा सड़ा  भूसा

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को गोपाष्टमी है। जिले में गोशाला के लिए बनी योजनाएं अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी हैं। आर्यनगर की गोशाला में गायों को सड़ा हुआ भूसा खिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा गोशाला बनाने की घोषणा की थी।

फिरोजाबाद में भी कान्हा गोशाला के लिए एक करोड़, 58 लाख का बजट स्वीकृत हुआ। शासन ने अगस्त माह में नगर निगम के खाते में पूरा बजट उपलब्ध करा दिया, परंतु चार माह में भी कार्य शुरू नहीं कर सका।
विज्ञापन



नगर निगम ने कान्हा गौशाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया, परंतु अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। आर्यनगर में बनाई गई गोशाला में तमाम अव्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में यहां 50 गाय हैं, परंतु गायों को अच्छा चारा-पानी तक नसीब नहीं हो रहा। उन्हें सड़ा चारा खिलाया जा रहा है, जिसे खाकर गाय बीमार हो रही हैं। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार शासन-प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं, परंतु दोषी कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।


हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष भारत सिंह का कहना है कि आर्यनगर की गोशाला में संगठन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, परंतु नगर निगम के कर्मचारी गायों को अच्छा भूसा तक नहीं खिला पा रहे। स्थाई कर्मचारी कई दिनों तक गायब रहते हैं। ठेका कर्मियों से 24 घंटे कार्य कराया जाता है। इसकी शासन तक शिकायत की गई है।


गांधीपार्क स्थित गोशाला प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि यहां 150 गाय व बछड़े हैं, जिनको प्रतिदिन अच्छा चारा व स्वच्छ पानी पिलाया जाता है। गोशाला की व्यवस्था दूध बेचकर, दुकानों के भाड़े व दान के पैसे से किया जाता है। वर्तमान में यहां क्षमता से अधिक गाय हैं। नई बिल्डिंग बनने के बाद व्यवस्था हो सकेगी।


मूक पशुओं के लिए काम करने वाले पशु मित्र से सम्मानित राधेलाल तिलकधारी पिछले 26 सालों से निरंतर बीमार गायों की सेवा कर रहे हैं। वह बताते हैं बीमार गायों का सालों से अपने संसाधनों से इलाज करता हूं। कहीं से सूचना मिलने पर तत्काल दुकान बंद कर गाय की सेवा करता हूं।


जिला पशु चिकित्सालय में गायों के रहने और खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। सर्दी, गर्मी, धूप व बारिश के मौसम में खुले में बंधी रहती हैं। प्रशासन को चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed