फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीएसए, धातरी पर पलटी बोलेरो

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीएसए, धातरी पर पलटी बोलेरो

Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीएसए, धातरी पर पलटी  बोलेरो
फिरोजाबाद। जसराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से वापस लौट रहे बीएसए की बोलेरो को तेजगति रोडवेज बस ने कट मार दिया। इससे बोलेरो पलट कर सड़क किनारे जा गिरी। गनीमत रही बोलेरो में बैठे बीएसए व उनके हमराह सकुशल बच गए।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम पौने चार बजे की है। बीएसए अरविंद कुमार पाठक मंगलवार को जसराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय वे दीपावली छुट्टियों में अपने गृह जनपद इलाहाबाद जा रहे थे। बोलेरो (संख्या यूपी एडी-6264) में सवार बीएसए जैसे ही थाना सिरसागंज के समीप गांव धातरी के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय बोलेरो में कट मार दिया।
विज्ञापन


बोलेरो असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने बोलेरो की खिड़की तोड़कर बीएसए व उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे का कारण बनी रोडवेज बस मौके से भाग खड़ी हुई। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। गनीमत रही बीएसए और उनके साथ मौजूद चालक सुनील कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामप्रसाद को गंभीर चोटें नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं शिक्षा विभाग से जुडे़ अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed