फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भुगतान के साथ खरीद की तैयारी, 28 गन्ना क्रय केंद्र बनाए

भुगतान के साथ खरीद की तैयारी, 28 गन्ना क्रय केंद्र बनाए

Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
भुगतान के साथ खरीद की तैयारी, 28 गन्ना क्रय केंद्र बनाए

विज्ञापन
कासगंज।गन्ने की खरीद अब गन्ना विभाग की निगरानी में होगी। विभाग ने 28 क्रय केंद्र बनाते हुए न्यौली मिल को स्थानों की सूची सौंप दी है। किसान नजदीकी केंद्र पर गन्ने की बिक्री करेंगे और भुगतान मिल से मिलेगा। इसके साथ ही बकाये गन्ना भुगतान की पूरी तैयारी है।

अब तक गन्ना खरीद पर न्यौली मिल की मनमानी होती थी। मिल अपने अनुसार क्रय केंद्र बनाती थी। कई केंद्र तो पिछले तीन साल से खत्म कर दिए गए थे। अब गन्ना के बकाये भुगतान की तैयारी के साथ ही गन्ना विभाग खरीद की भी बेहतर व्यवस्था बना रहा है। विभाग द्वारा 28 गन्ना खरीद केंद्र बनाने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष पत्रावली रखी गई। इस पर डीएम आरपी सिंह ने अनुमोदन दे दिया है।
विज्ञापन


विभाग मिल के सहयोग से 28 केंद्र बनाएगा। इसमें एक केंद्र न्यौली गन्ना मिल के गेट का रहेगा। 27 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाए जाएंगे। केंद्र बनाने के लिए गन्ने के बहुतायत क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। 10 नवंबर तक हर हाल में केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होगी। विभाग के अधिकारी 10 नवंबर से 15 नवंबर तक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखेंगे। गन्ना विभाग ने विधिवत कार्यक्रम निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री की जा रही चीनी
कासगंज। गन्ना विभाग किसानों का भुगतान कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभागीय अधिकारी न्यौली मिल में रखी चीनी को अपनी निगरानी में बिक्री करा रहे हैं। एसडीएम की संस्तुति पर निरंतर चीनी बिक्री की जा रही है। बिक्री की एवज मिलने वाली धनराशि किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।


3- 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर समय रहते मिल प्रशासन को व्यवस्थाएं बनानी होंगी। गन्ना विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
ओम प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed