{"_id":"5bb900c8867a5568294dc811","slug":"111538851016-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी महिला के ऊपर से निकल गया ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी महिला के ऊपर से निकल गया ट्रक, मौत
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। आगरा के छलेसर के समीप स्कूटी फिसलने से गिरी महिला के ऊपर से ट्रक निकल गया। इससे महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा एसएन मेडीकल कालेज में भर्ती कराया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दंपती आगरा दवा लेने के लिए जा रहे थे।
थाना एवं कसबा टूंडला के एमपी रोड नई बस्ती निवासी सतीश मलिक अपनी पत्नी शशि मलिक को दवा दिलाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की शाम आगरा जा रहे थे।उनकी स्कूटी आगरा के छलेसर को समीप पहुंची थी इस दौरान हाइवे पर ओवरब्रिज बनने के कारण गिट्टियां पड़ीं थी इसके कारण स्कूटी फिसल गई। स्कूटी फसलने के ही कारण उनकी पत्नी शशि मलिक दूसरी साइड में गिरीं।
उनके ऊपर से पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक का पहिया निकल गया। इसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतीश मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। छलेसर पुलिस चौकी के फोर्स ने घायल को उपचार को एसएन मेडीकल कालेज व मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला की मौत की सूचना से परिवार में कोहराममच गया। परिजन जानकारी होते ही आगरा के लिए रवाना हो गए थे।