{"_id":"5bb900c4867a5514c261cdf2","slug":"111538851012-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगवां में दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगवां में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के सरगवां में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें आठ लोग गायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। विवाद के पीछे युवक द्वारा लड़की को फोन करना बताया जा रहा है।
सरगवां निवासी पप्पू पुत्र सुमरन सिंह के परिवार की लड़की को गांव का निवासी अनीश नामक युवक परेशान करता था। इसकी शिकायत लेकर शनिवार को लड़की के परिजन गए थे। इसी बात पर दोनों पक्षो में विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और मारपीट हो गई। तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों का जिला अस्पातल में मेडिकल कराया है।घायलों में पप्पू (40), शिवाली (17), सुमन (15), शिवम (12), रामादेवी (35) और लौंगश्री देवी, राजेंद्र (30) शामिल हैं। इधर दूसरे पक्ष के कुछ लोग घायल हुए हैं। मटसेना थाना प्रभारी नीरज मिश्रा ने कहा कि सरगवां में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। मामला क्या है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।