{"_id":"5ba7a667867a557eac5289c1","slug":"111537713767-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां यमुना को ओढ़ाई चुनरी, 21 हजार दीप दान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां यमुना को ओढ़ाई चुनरी, 21 हजार दीप दान किए
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
यमुना
मथुरा। श्रीकेशव जी गौड़ीय मठ के संस्थापक केशव गोस्वामी महाराज के 50वें तिरोभाव महोत्सव में रविवार को दंडी वाले घाट (बंगाली घाट) पर मां यमुना को चुनरी ओढ़ाई गई। इससे पूर्व मां यमुना का पूजन-अर्चन किया गया। शाम को भक्तों ने यमुना के हंसिया रानी घाट पर 21 हजार दीपों से दीपदान किया।
अप्सरा पैलेस में श्रीमद्भागवत सप्ताह के अन्तर्गत दूसरे दिन श्रीमद् भक्ति वेदांत माधव महाराज ने भक्तों को शुकदेव जी का प्राकट्य, नारद-व्यास संवाद, पांडव चरित्र एवं परीक्षित महाराज के अभिशाप का प्रसंग सुनाया। भजनों की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान नार सिंह महाराज, ऋषिकेश महाराज, परमहंस महाराज, रामानंद प्रभु, श्याम प्रभु, जमुनादास प्रभु, तमालकृष्ण प्रभु, मोहन प्रभु, प्रदीप, प्रीतम आदि मौजूद रहे।