फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधायक, चेयरमैन के होर्डिंग पर कालिख पोती

विधायक, चेयरमैन के होर्डिंग पर कालिख पोती

Wed, 22 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विधायक, चेयरमैन के होर्डिंग पर कालिख पोती
मैनपुरी/भोगांव। शहर और भोगांव में विधायक भोगांव, चेयरमैन के लगे शुभकामना वाले होर्डिंग पर अराजकतत्वों ने मंगलवार की रात कालिख पोतकर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन



जानकारी होते ही भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना भोगांव में एक दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं चेयरमैन ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर कालिख पोतने वालों की तलाश शुरू कर दी है। भोगांव में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के 15 अगस्त तथा अन्य त्योहारों के बधाई संदेश के दो होर्डिंग बेवर चुंगी वाले गेट एवं घंटाघर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने कस्बे का माहौल बिगाड़ने के लिए होर्डिंग पर विधायक के चेहरे पर कालिख पोत दी। बुधवार की सुबह जब लोगों ने होर्डिंग देखे तो भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया।


विधायक के जिले में नहीं होने पर उनके पुत्र अंकुर अग्निहोत्री पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ थाना भोगांव पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ भोगांव प्रयांक जैन मौके पर पहुंच गए।


थाना भोगांव के दरोगा राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी पीके पांडेय ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कालिख पोतने वालों की पहचान शुरू की है।


दूसरी ओर शहर में नगला पजाबा में कलक्ट्रेट गेट के पास शुभकामना संदेश के होर्डिंग लगाए गए हैं। जिन पर सहकारी बैंक अध्यक्ष पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन मनोरमा, चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता के फोटो पर रात में अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी।


अवंतीबाई शोभायात्रा के एक पोस्टर को भी फाड़ दिया। बुधवार को भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। चेयरमैन मनोरमा गुप्ता ने कोतवाली में शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।


भाजपाइयों का कहना है अराजकतत्वों ने साजिश के तहत बकरीद से पहले जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।


जिले का सौहार्र्दपूर्ण माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। साजिश रचने वालों की जानकारी जुटाकर उनको जेल भेजा जाना चाहिए।
रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक भोगांव


माहौल खराब करने की कोशिश करने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव से पूर्व अराजकतत्व माहौल खराब करके अपनी रोटियां सेंकना चाहते हैं।
नरेंद्र सिंह राठौर, अध्यक्ष सहकारी बैंक


भाजपा विकास की बात करती है। दूसरे दल माहौल खराब करके अपना खोया जनाधार पाना चाहते हैं। पुलिस को गंभीरता से जांच करके सभी मामलों का खुलासा करना चाहिए।
आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा


भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ दल बौखला गए हैं। अराजकतत्वों का सहारा लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। भाजपा की नीतियां और सिद्धांत पूरी तरह पारदर्शी हैं।

मनोरमा देवी, चेयरमैन


मैनपुरी और भोगांव में भाजपा नेताओं के होर्डिंग पर बने चेहरों पर काला पदार्थ डालने की शिकायत मिली है। भोगांव में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस खुलासा करके माहौल बिगाड़ने वालों को जेल भेजेगी।
ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed