फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या के खुलासे में पुलिस रही फेल

फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या के खुलासे में पुलिस रही फेल

Sun, 22 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या के खुलासे में पुलिस रही फेल
मथुरा। तेरह दिन। पुलिस की सात टीमें। लेकिन सब की सब फेल। फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या का खुलासा करना तो दूर है अभी तो लाइन भी क्लियर नहीं हो पाई है। जिस तरह से पुलिस के अधिकारी लगे हैं उससे फिलहाल तो वारदात का खुलासा होते दिखता नहीं। लोगों को डर है कि कहीं इस हत्याकांड का हश्र भी अमर कालोनी डबल मर्डर की तरह न हो जाए।
विज्ञापन


थाना हाईवे की राधापुरम एस्टेट कालोनी की कोठी 1/19 में फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या से सनसनी फैल गई थी। एडीजी से लेकर पुलिस का कोई ऐसा अफसर नहीं था, जो मौके पर न पहुंचे हो। फिजियोथेरेपिस्ट के सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने सात टीमें लगाईं। यह टीमें 13 दिन में खुलासा तो दूर, हत्यारोपी के करीब तक नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के खुलासे में जितनी देरी होगी, इसका हाल भी अमर कालोनी के डबल मर्डर की तरह हो जाएगा। फिजियोथेरेपिस्ट की हत्या का खुलासा न होने पर उनके भाई डॉ. योगेश अग्रवाल का धैर्य जवाब देने लगा है। उनका कहना है कि 13 दिन बीतने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल हत्याकांड का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। टीमें अपने काम पर पूरी तरह जुटी हुई हैं।’
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed