फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ईदगाह कालोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ा

ईदगाह कालोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ा

Sun, 08 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह कालोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट,  पकड़ा
करहल(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र की ईदगाह कालोनी में प्रॉपर्टी डीलरों का एक ग्रुप सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था। शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर पांच प्रॉपर्टी डीलर व दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। रैकेट को संचालित करने वाला चांद बाबू भी पुलिस को गिरफ्त में आ गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस से नजर बचाकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ईदगाह कालोनी में काफी समय से देह व्यापार चल रहा था।

इसकी सूचना पहले भी पुलिस को कई बार मिल चुकी, लेकिन हर बार रसूखदार लोग पुलिस से बच निकलते। शुक्रवार की रात पुलिस ने चिह्नित घर में दबिश दी। पुलिस के घर में आते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग पुलिस से नजर बचाकर वहां से निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उक्त मकान से पांच पुरुष व दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ की गई तो सभी प्रॉपर्टी डीलर निकले। सभी स्थानीय निवासी चांदबाबू के घर से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में चांदबाबू के साथ पकड़े गए प्रॉपर्टी डीलरों ने अपने नाम मुन्ना, सफदर हुसैन निवासी मोहल्ला मनिहारन, इस्माइल खां मोहल्ला खेड़ा, रियासत खां निवासी मोहल्ला भटैला बताया। वहीं पकड़ी गईं महिलाएं थाना दन्नाहार और शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। पकड़े गए सभी लोग बेहद रसूखदार हैं। वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्होंने छोड़े जाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद शनिवार को सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed