{"_id":"5b39173f4f1c1b603c8b6605","slug":"111530468159-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगेंगे संतरा, नाशपाती, लीची के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगेंगे संतरा, नाशपाती, लीची के पेड़
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। आम, अमरूद, जामुन तक सीमित जिले में अब डेढ़ दर्जन से अधिक प्रजातियों के फलों का उत्पादन होगा। प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के अंतर्गत मनरेगा एवं बीपीएल लाभार्थी परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
जिले में पौधरोपण के साथ विभिन्न किस्मों के फलों का उत्पादन भी बढ़ाया जाएगा। योगी सरकार द्वारा शुरू मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मानसून की दस्तक के साथ शुभारंभ कर दिया जाएगा। योजना का लाभ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) के पात्र वर्ग के जॉब कार्ड धारी अनुसूचित जाति, जनजाति, घुमंतू जनजाति, गरीबी रेखा से नीचे के परिवार, महिला प्रधान वाले कुटुुंब एवं विकलांग कुटुंब के लोगों को दिया जाएगा।
इनके खेतों की मेढ़ और बाउंड्री पर प्रस्तावित किस्म के फल सब्जियों को मिट्टी की गुणवत्ता एवं पानी की उपलब्धता के आधार पर लगाया जाएगा। योजना की वित्तीय व्यवस्था ग्राम विकास अभिकरण, व्यवस्थाएं एवं निगरानी जिला उद्यान विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
-------------
मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में डेढ़ दर्जन से अधिक प्रजातियों के फलों के पौधे लगाने का लक्ष्य है। योजना में मनरेगा लाभार्थी एससी-एसटी, विकलांग एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार शामिल होंगे। वित्तीय व्यवस्थाएं ग्राम विकास अभिकरण एवं जिला उद्यान विभाग कार्यदायी संस्था होगी।
-एनआर सिंह, डीएफओ