{"_id":"5b37c89f4f1c1bf16e8baab0","slug":"111530382495-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के खंभे पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के खंभे पर लटका मिला किसान का शव
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला किशन सिंह निवासी वृद्ध किसान का शव थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर अंगोछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध किसान पर कर्जा था, जिस कारण वह परेशान रहता था।
थाना जसराना क्षेत्र के खड़ीत नहर के किनारे लोगों ने शनिवार सुबह वृद्ध के शव को हाईटेंशन लाइन के खंभे पर अंगोछे से लटका देखा। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव की शिनाख्त थाना एका क्षेत्र के गांव नगला किशन सिंह ज्ञान सिंह (70) पुत्र मुलायम सिंह के रूप में की। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने बताया कि ज्ञान सिंह लहसुन की खेती करते थे। उन पर बैंक और गांव के अन्य लोगों का काफी कर्ज हो गया था। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण वह काफी परेशान थे। ऐसे में उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद करा शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध ने आत्महत्या की है।