{"_id":"5b37c0084f1c1bf36e8baaff","slug":"111530380296-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात करते पकड़ीं दो झोलाछाप, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात करते पकड़ीं दो झोलाछाप, एफआईआर
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में बढ़ रही झोलाछापों की मनमानी और कारगुजारी पर रोक लगाने को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया। विभाग की टीम ने एक दुकान पर गर्भपात करते हुए दो झोलाछापों को पकड़ कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दो अन्य अवैध जगहों मरीजों का इलाज होते मिला। जहां विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में निधौलीरोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल के सामने एक दुकान पर छापा मारा। जहां दुकान के अंदर दो झोलाछाप गर्भपात करते मिलीं। टीम ने झोलाछाप रश्मि राजपूत और अनीता को उपकरणों समेत पकड़ा और दुकान को सीज करते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही निधौली रोड स्थित एक दुकान पर डा. ललित पांडेय के नाम से अवैध क्लीनिक संचालित होते मिला। क्लीनिक पर दो बच्चों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। टीम को देख झोलाछाप मौके से फरार हो गया। टीम ने अवैध क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही राम दरबार के पास स्थित डा. चरन पांडेय के अवैध क्लीनिक पर एलोपैथिक दवाइयां और सर्जिकल उपकरण मिले। जानकारी करने पर पता चला कि झोलाछाप ने आयुर्वेद चिकित्सक के नाम से पंजीकरण कराया हुआ था, लेकिन कोई कागज नहीं मिले। साथ ही एलोपैथिक दवाएं और सर्जिकल उपकरण मिलने पर झोलाछाप को नोटिस दिया गया है। एसीएमओ डा. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
झोलाछापों में मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से झोलाछापों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, शहर में झोलाछाप मनमानी पर उतारू हैं। गली-मोहल्लों में खुले अवैध क्लीनिकों पर खुलेआम मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे आए दिन तमाम लोग जान से हाथ धो बैठते हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की सख्ती से झोलाछाप सकते मेें हैं।