{"_id":"5b351c3b4f1c1bf86e8ba6bd","slug":"111530207291-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फ्लैट का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद फ्लैट का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के अशोका सिटी (यमुना टावर) में बैंक प्रबंधक के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी का पता लौटकर आए बैंक प्रबंधक को चला। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थाना हाईवे के अशोका सिटी के फ्लैट-16 में रह रहे बैंक प्रबंधक ओरेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह बैंक गए थे। दिनदहाड़े उनके फ्लैट का ताला तोड़कर घुसे चोर दो लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। शाम को पहुंचे बैंक प्रबंधक ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी उठाई।
सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार फ्लैट से जेवरात और नकदी चोरी कैसे हो गई, जबकि आसपास भी फ्लैट होने के बाद ताला टूटने की आवाज तक न होना भी सवाल खड़े करता है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।