{"_id":"5b1971384f1c1bac6e8b6a5e","slug":"111528394040-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दी शिकायतकर्ता को गालियां, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दी शिकायतकर्ता को गालियां, ऑडियो वायरल
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। सोशल मीडिया पर जमीन के एक फर्जी बैनामा के मामले में एसडीएम का शिकायतकर्ता को गाली देने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में एसडीएम शिकायतकर्ता को तहसील आने और बैनामा के कागजात लाने की बात कह रहे हैं। यही नहीं उसे और उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी।
लाइनपार स्थित नगला इस्माइल निवासी पप्पी सिंह से जुड़ा है। ऑटो चालक पप्पी सिंह ने 18 मई को डीएम के नाम एक शिकायती पत्र भेजा था। इसमें उसने चंदोदेवी के नाम से पख 11 करने और राजवीर के नाम में 15 बीघा जमीन करने की शिकायत की थी। उसका कहना था कि चंदोदेवी नाम से कोई महिला इस क्षेत्र में नहीं है।
उसने अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को भी शिकायती-पत्र भेजा था। शिकायतकर्ता पप्पी का आरोप है कि बुधवार को एसडीएम के पेशकार ने उसे फोन किया और एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार से बात कराई।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने फोन पर ही गालियां दी और तत्काल कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा। इसके साथ ही बैनामा के कागजात लाने को कहा। जब ऑटो चालक ने आगरा में होने की बात कही तो एसडीएम ने उसे और उसके परिवार को घर से उठवा लेने की धमकी दे डाली।
गुरुवार को एसडीएम का गाली देने का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में एसडीएम पहली बार किसी को गाली देने की बात भी कह रहे हैं।
वहीं एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने फोन पर किसी को गाली देना तो दूर अभद्र भाषा का भी प्रयोग नहीं किया। जिस नंबर से फोन पर बात हुई है उसकी जांच कराई जा सकती है। किसी ने उनकी आवाज बनाकर ऑडियो जारी किया हो तो कह नहीं सकते।