फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सांसद गांव: सूरतपुर माफी की नहीं बदली सूरत

सांसद गांव: सूरतपुर माफी की नहीं बदली सूरत

Thu, 31 May 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सांसद गांव: सूरतपुर माफी की नहीं बदली सूरत
सांसद गांव: सूरतपुर माफी की नहीं बदली सूरत - फोटो : अमर उजाला
एटा। देश में केंद्र सरकार गांवों को रोशन करने का दावा कर रही है, लेकिन
विज्ञापन

जिले का सांसद आदर्श गांव ही अंधेरे में डूबा हुआ है। एक साल में सांसद
आदर्श गांव सूरतपुर माफी की सूरत नहीं बदल सकी है। गांव की गलियों में
गंदगी का अंबार है। वहीं सड़कें दुर्दशा की शिकार हैं। सांसद राजवीर सिंह
के आदर्श गांव पर एक नजर....
-----------
समस्या-एक
चार साल से बंद पड़ी है पानी की टंकी
गांव सूरतपुर माफी में पानी की समस्या लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है।
गांव में बनी पानी की टंकी चार साल से बंद पड़ी हुई है।
-------
समाधान: सांसद निधि से पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए। या फिर पूर्व
में बनी हुई पानी की टंकियों को दुरुस्त कराया जाए। जिससे पानी की समस्या
का निस्तारण हो सके।
-----------
समस्या दो
विद्युतीकरण को तरस रहा गांव
गांव सूरतपुर माफी आज भी विद्युतीकरण को तरस रहा है। एक साल पहले पोल लगाए
गए। इसके बाद गांव की एक गली में लाइन डाल दी गई, लेकिन पूरा गांव बिजली को
तरस रहा है।
-----------
समाधानऱ् सांसद और प्रशासन मिलकर गांव को विद्युतीकृत कर सकते हैं।
----------
समस्या तीन
सफाई का नहीं नामोनिशान
पूरे देश में स्वच्छ अभियान चला रही सरकार के सांसद के गांव में ही गंदगी
का अंबार है। गांव की कच्ची गलियां जलभराव से जूझ रही हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
---------
समाधान: गांव में गंदगी को दूर करने के प्रयास किए जा सकते हैं। इसमें जन
सहभागिता को बढ़ाया जा सकता है।
----------
चार साल में नहीं बदला हाल
सांसद आदर्श गांव सूरतपुर माफी को गोद लिए एक साल हो चुका हैं, लेकिन कुछ
भी नहीं बदला। सांसद राजवीर सिंह ने महज 10 हैंडपंप लगवाए हैं।
----------
लोग कहते हैं
गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना में कोई काम नहीं हो सका है। गांव का हाल बुरा है।
ठाकुर दास
---------
गांव में गंदगी का आलम है। पूरे गांव में गलियां जलभराव से जूझ रही हैं। कोई काम नहीं हुआ।
थान सिंह
----------
पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव को आज तक विद्युतीकरण नहीं किया जा सका है।
घनश्याम सिंह
---------
गांव में पानी की टंकी चार साल बंद पड़ी है। पीने के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा है।
भगवान सिंह
---------
कहते हैं आंकड़े
गांव की आबादी- तीन हजार
लोकसभा चुनाव में वोट
बीजेपी- 400
सपा- 150
बसपा- 130
अन्य- 20
---------
विस चुनाव में वोट- 1150
भाजपा- 420
सपा- 105
बसपा- 70
अन्य- 10
--------
इनका कहना है
गांव सूरतपुर माफी की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद से बात कर प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। गांव का निरीक्षण समय-समय पर किया जाता है।
विजयशंकर, उपनिदेशक (कृषि) और नोडल अधिकारी सांसद आदर्श गांव सूरतपुर माफी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed