फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मामूली विवाद में फायरिंग और पत्थरबाज, 10 घायल

मामूली विवाद में फायरिंग और पत्थरबाज, 10 घायल

Thu, 31 May 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में फायरिंग और पत्थरबाज, 10 घायल
मामूली विवाद में फायरिंग और पत्थरबाज, 10 घायल - फोटो : अमर उजाला
दरियावगंज/पटियाली (कासगंज)।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात कस्बे में दो मोबाइल दुकानदारों के बीच हुए मामूली झगड़े ने ऐसा तूल पकड़ा कि फायरिंग में छर्रे और पत्थरबाजी से कई लोग घायल हो गए। दविश देने पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने हमला कर दिया जिसमें एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही घायल हो गया। इस घटना का असर गुरुवार को भी देखा गया। बाजारों में दुकानें बंद थीं। वहीं कस्बे में संघर्ष की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस का भी पुलिस को प्रयोग करना पड़ा।
बुधवार की देर रात्रि अनिल और रवींद्र मोबाइल की दुकान संचालित करते हैं जिसको लेकर आए दिन विवाद होता है। बुधवार की रात को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर फायर कर दिया। देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी। फायर 12 बोर के तमंचों से किए गए। इसमें अनिल, सुभाष, अतुल, अनूप, राजेश, राकेश, रामपाल, सतीश, राहुल, प्रशांत और मुनेंद्र छर्रे लगने से घायल हो गए। इनकी चिकित्सा पटियाली के चिकित्सालय में की गई। वहीं दूसरे पक्ष से शोभित घायल हो गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहले दरियावगंज पुलिस मौके पर पहुंची फिर पटियाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनिल व उसके परिवारीजनों ने रवींद्र के परिवार पर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने रवींद्र के घर में दविश दी, लेकिन रवींद्र के परिवारीजनों ने अंदर से घर बंद कर लिया। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रवींद्र के परिवारीजनों ने घर से ही पथराव और फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पथराव में सिपाही संजीव कुमार और दरोगा महावीर सिंह घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़ा। पुलिस ने बल प्रयोग करके पड़ोसियों के घर से रवींद्र के घर में प्रवेश किया और रवींद्र व उसके दो पुत्र शोभित और पारस को हमला, बलवा, पुलिस पर पथराव आदि की धाराओं में जेल भेज दिया। इस घटना का असर गुरुवार को भी दरिवागंज में नजर आया। तमाम दुकानें बंद थीं और बाजार में पुलिस की तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed