फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खरीद केंद्र पर दो बार से अधिक गेहूं नहीं सकेंगे किसान

खरीद केंद्र पर दो बार से अधिक गेहूं नहीं सकेंगे किसान

Sat, 28 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खरीद केंद्र पर दो बार से अधिक गेहूं नहीं सकेंगे किसान
गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्र पर किसान दूसरे का गेहूं बिक्री नहीं कर सकेगा। खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान को अपनी खतौनी साथ में लानी होगी। क्रय केंद्र पर खतौनी में उपलब्ध जमीन तथा जनपद में गेहूं की उत्पादकता के गुणक के समतुल्य ही गेहूं की खरीद हो सकेगी।

जिले में गेहूं की खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र बने हुए हैं। शासन से 1735 रुपये क्विंटल का भाव निर्धारित कर रखा है। जिले में 104268 मीट्रिक टन में गेहूं की फसल की बुवाई की गई। फसल कटाई में 39 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता निकल कर आई। कुछ बढ़े किसान मुनाफा कमाने के लिए छोटे किसान से कम दाम पर गांव में ही खरीद करके क्रय केंद्र पर लगा देते हैं। किसान को फसल का पूरा लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खरीद में बिचौलिये को रोकने के लिए खरीद के समय खतौनी अनिवार्य की गई है। केंद्र प्रभारी खरीद करते समय खतोनी में किसान पर उपलब्ध जमीन देखेंगे। इसके बाद क्रोप कटिंग में जनपद की उत्पादकता का गुणांक निकालने के बाद ही खरीद करेंगे। यदि किसान इससे अधिक गेहूं क्रय केंद्र पर लेकर पहुंचेगा तो उसकी खरीद नहीं होगी। इतना नहीं नहीं किसान अधिकतम दो बार ही क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला का कहना है कि केंद्र प्रभारी पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही खरीद करें। सरकारी बोरी का कोई व्यापारी या आढ़ती दुरुपयोग न कर सके। किसी वाहन में बिना कोड का गेहूं पाया जाता है तो उसकी जांच की जाए। आढ़ती या बिचौलिए की संलिप्तता पाई जाने पर कार्रवाई की जाए। केंद्र पर किसान के लिए बैठने, पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed