{"_id":"5ae4adfb4f1c1b57098b6f38","slug":"111524936187-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम शक्ति दिवस पर पात्रों को किया गया लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम शक्ति दिवस पर पात्रों को किया गया लाभांवित
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ग्राम शक्ति दिवस पर पात्रों को किया गया लाभांवित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित ग्राम स्वराज दिवस एवं ग्राम शक्ति दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 51 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 50 पुराने लाभार्थियों को आवास की चाबी, सौभाग्य योजना के तहत 120 लोगों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन तथा उज्ज्वला योजना के तहत आठ लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वरिष्ठ एवं मुख्य विकास अधिकारी उग्रसेन पांडेय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री गरीबों के प्रति संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री की सोच-सबका साथ, सबका विकास से समाज के गरीब तबके का विकास करना है। इस दौरान नोडल आफीसर पीसी प्रसाद, अवर सचिव संजय बाजपेई, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, उपायुक्त मनरेगा पीसी यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत एके जैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी, जिला सूचना अधिकारी यतीश चंद्र गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उप्र द्वारा प्रकाशित पुस्तिका-‘ एक साल नई मिसाल’’ को वितरित तथा पढ़कर सुनाया गया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बेहतर काम करने के लिये बीडीओ देवकुमार, राकेश शुक्ला, ज्ञान सिंह, सुप्रिया, ग्राम विकास अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।