फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मां गंगा की भव्य शोभायात्रा निकाली

मां गंगा की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 22 Apr 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मां गंगा की भव्य शोभायात्रा निकाली
Tirthnagri Soron - फोटो : Amar Ujala
सोरों। गंगा सभा के तत्वाधान में मां गंगा की भव्य शोभायात्रा तीर्थनगरी में अपार हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। हरिपदी गंगा किनारे भागीरथा गंगा मंदिर घाट से मंा गंगा के मुख्य रथ की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओपी त्रिपाठी एवं पूर्व न्यायमूर्ति पीएन पाराशर ने मां गंगा की आरती उतारी। गंगा सभा ने सभी आगंतुक अतिथियों के गले में हर हर गंगे लिखा पीत वस्त्र पहनाकर, ललाट पर चंदन लगाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे आगे मां गंगा का पुष्प पल्लव से सुसज्जित डोला सभी के आकर्षण का प्रमुख केंद्र था। भगवान आदि वराह, भगवान शंकर, हनुमान, मां दुर्गा, सांई बाबा, शनिदेव आदि देवी देवताओं की दर्जनभर नयनाभिराम झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह तोरण द्वार सजाकर समाजसेवियों ने ठंडा जल व शर्बत पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मार्ग में जगह जगह डोलों पर पुष्प बरसा कर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी व प्रसाद बांटा। शोभायात्रा हरि की पैड़ी से शुरू होकर चंदनचौक, गंगागली, बदरिया, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, सहावर गेट, नगरपालिका, बड़ा बाजार, बारू बाजार, चक्रतीर्थ आदि बाजारों में देर रात तक भ्रमण करती रही।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल रहे शिव बारात, कृष्ण गोपियों संग रास, वानर सेना के करतब आदि मनोरंजन के साधनों का भी लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। गंा सप्तमी के इस पर्व हरिपदी गंगाजी के चारों ओर मंदिर की बुर्जों पर भव्य सजावट की गई। परिक्रमा मार्ग पर चारों ओर मोमबत्तियां जलाकर दीपावली सदृश्य त्योहार मनाया गया। शोभायात्रा के बाद गंगा जी में दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलते दीपक प्रवाहित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed