फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बालक के साथ सामूहिक कुकर्म, तीन नामजद

बालक के साथ सामूहिक कुकर्म, तीन नामजद

Fri, 20 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बालक के साथ सामूहिक कुकर्म, तीन नामजद
सांकेतिक चित्र
कासगंज।
विज्ञापन

पटियाली के एक गांव में बालक को अगवा करने के बाद सामूहिक कुकर्म किया गया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

11 वर्षीय बालक गांव में खेल रहा था। इसी बीच गांव का ही निवासी जितेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ बालक को अगवा कर गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में ले गया। वहां शौचालय में बालक के साथ तीनों ने कुकर्म किया। अपने मंसूबों को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बालक लहुलुहान हालत में अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजनों ने पूछताछ की तो कुकर्म की जानकारी मिली। परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने शराब के नशे में बालक को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
17 जनवरी 2011 को सहावर में बालक के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया
22 जनवरी 2017 को सिढ़पुरा में बालक की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई
14 जुलाई 2017 को पटियाली में बालक को अगवा करके कुकर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed