{"_id":"5ad4d0774f1c1b3a0b8b4cd9","slug":"111523896439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की हत्या के हंगामा करते लोग
कासगंज। गंजडुंडवारा के बहोरनपुर में दो बच्चों को अगवा कर हत्या करने के मामले में गंजडुंडवारा पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस दावा कर रही है कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। बच्चों के परिजनों की निगाहें भी मामले के खुलासे पर टिकी हैं।
विगत रविवार गांव के स्कूल के पास से दो चचेरे भाई अमित पुत्र रामपाल और सचिन पुत्र बाबूराम को अगवा कर लिया गया था। सोमवार को बच्चों के शव सोमवार रात बहोरनपुर के पड़ोसी गांव ढकरई में मिले थे। बच्चों की हत्या में ढकरई गांव में चल रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा था।
गंजडुंडवारा पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने गंजडुंडवारा पुलिस के साथ इंटेलिजेंस विंग की टीम को मामले की गुत्थी सुलझाने में लगाया है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अब पुलिस को मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं, जिसमें प्रगति जारी है। पुलिस शीघ्र बच्चों के हत्यारों को दबोच लेगी।