{"_id":"5aca57404f1c1b5f6b8b4706","slug":"111523210048-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन सबस्टेशन पर लगा पांच एमवीए नया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन सबस्टेशन पर लगा पांच एमवीए नया ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बाइपास स्थित एसएन सबस्टेशन पर रविवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम सुबह से देर शाम तक चला। इसके चलते सबस्टेशन से जुड़े करीब दो दर्जन मोहल्लों में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
एसएन सबस्टेशन में एक दस एमवीए और दूसरा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। चार दिन पूर्व तकनीकी खराबी के चलते पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते क्षेत्र में बिजली संकट बना हुआ था। विद्युत विभाग क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास कर रहा था। शनिवार को देर रात नया ट्रांसफार्मर आने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रविवार सुबह से ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया।
सुबह 10 बजे एसएन से जुड़े सभी क्षेत्रों की सप्लाई बंद कर दी गई। विद्युत विभाग की टीम ने मशक्कत कर दोपहर दो बजे तक ट्रांसफार्मर रखने का काम पूरा किया। इसके चलते सबस्टेशन से जुड़े बाइपास, जलेसर रोड, दुर्गानगर, मथुरा नगर, आगरा गेट, ककरऊ कोठी फीडर से जुड़े मोहल्लों में चार घंटे तक बिलली आपूर्ति बंद रही। चार घंटे तक बिजली नहीं आने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अहमद हुसैन ने कहा दोपहर तक ट्रांसफार्मर लगने का काम पूरा हो चुका है। अब ट्रांसफार्मर की अर्थिंग कराकर नो लोड पर टेस्टिंग के बाद ट्रांसफार्मर से सोमवार को सप्लाई दी जाएगी।