फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   संगीनों के साये में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती

संगीनों के साये में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती

Sun, 08 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
संगीनों के साये में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
Ambedkar Jayanti - फोटो : demo pic
कासगंज। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने आंबेडकर जयंती के जुलूसों को लेकर सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में थाना पुलिस को निर्देश दिए। अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार आंबेडकर जयंती के जुलूस में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की जाएगी। संगीनों के साये में जुलूस निकाले जाने को लेकर व्यूह रचना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


डीआई पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस ऑफिस पर जिले एवं सर्किल के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में विगत दिनों भारत बंद के दौरान जगह-जगह हुईं हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए पूरी सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए। डीआईजी श्रीवास्तव ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न रहे। सभी जुलूसों का रूट चार्ट थाना पुलिस के पास पहले    से मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्धारित रूट का पहले थाना पुलिस निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि जुलूसों के लिए अतिरिक्त फोर्स लाइन से दिया जाएगा। वहीं पीएसी की भी तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी जरूरत होने पर ट्रैफिक का रूट डायवर्जन आवश्यकता अनुसार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम की पूरी सूचनाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने विगत वर्ष की लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के संबंध में निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि विवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में पुलिस पूरी सक्रियता रखे। बैठक में एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीएस वीर कुमार, सीओ करमवीर सिंह, सीओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed