{"_id":"5ac8c8dd4f1c1bcb618b5e93","slug":"111523108061-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलों ने की रहम, आंधी ने ढहाया ‘सितम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलों ने की रहम, आंधी ने ढहाया ‘सितम’
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के किसानों शुक्रवार की बारिश और ओलों ने रहम कर दी लेकिन आंधी ने सितम ढहाया। इससे किसान ज्यादा नुकसान से बच गए। शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। इससे किसानों की धड़कने बढ़ गईं। किसानों को तेज आंधी के साथ बारिश के आसार नजर आने लगे। वहीं अन्य क्षेत्रों में ओले गिरने की सूचना से किसानों की सांसें थम गईं, लेकिन आंधी के बाद मौसम साफ हो गया।
बारिश न होने और ओले नहीं गिरने से किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली। पर, खेत में नुकसान का डर पूरी रात सताता रहा। शनिवार सुबह किसानों ने खेतों पर जाकर जायजा लिया तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि तेज आंधी के कारण कई किसानों के खेत में कटे पड़े गेहूं के बोझा उड़ गए। सुबह-सुबह किसान खेतों में उड़ी फसल को बीनते हुए देखे गए।