{"_id":"5ac7baf24f1c1bd9618b5fab","slug":"111523038962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरे होर्डिंग, टूटे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरे होर्डिंग, टूटे बिजली के तार
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी चलने से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पोल व तार टूटने की सूचना कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गईं। शहर होर्डिंग टूट कर गिर गए।
शुक्रवार को रात करीब आठ बजे अचानक ठंडी हवाएं चलने के साथ तेज आंधी शुरू हो गई। इससे गांव देहात में छतों पर पड़े छप्पर व टिनशेड आंधी में उड़ गए। तेज आंधी चलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल कई स्थानों पर टूट गए। हाइटेंशन लाइन व पोल टूटने से गांवों में अंधेरा छा गया।
विद्युत विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार आंधी के चलते नारखी, मटसैना, नगला चूरा, एका, उड़सेर, नसीरपुर, अरांव, रिजावली, हजरतपुर सहित अन्य स्थानों पर करीब दो दर्जन पोल टूट कर खेतों में जा गिरे। कई स्थानों पर हाइटेंशन लाइनें भी टूटने की सूचना मिली है। तेज आंधी व हल्की बूंदाबांदी होने के कारण रात में फाल्ट दूर नहीं हो सके। ऐसी स्थिति में रात भर तमाम गांव अंधकार में डूबे रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी एवं हल्की बूंदाबांदी ने किसानों के नींद उड़ा दी। जसराना क्षेत्र में रात नौ बजे तक तेज आंधी आने के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे जिन किसानों की खेतों में गेहूं की फसल कटी पड़ी थी, वह परेशान हो गए। किसानों का कहना था कि यदि रात में तेज बरसात हुई तो पूरी फसल बर्वाद हो जाएगी। अभी तक तमाम किसानों की गेहूं की फसलें तैयार खेत में ही पड़ी हैं।