फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगला नंदे में अराजक तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की प्रतिमा

नगला नंदे में अराजक तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की प्रतिमा

Thu, 05 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगला नंदे में अराजक तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की  प्रतिमा
फिरोजाबाद/सिरसांगंज।
विज्ञापन

गांव नगला नंदे में अराजक तत्वों ने बुधवार रात डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। दलित समाज के लोगों की नजर जब प्रतिमा पड़ी तो गांव में माहौल गरमा गया। बसपा नेता और कार्यकर्ता गांव में पहुंचे। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में दूसरी प्रतिमा लगवा कर हालात को बिगड़ने से पहले काबू में कर लिया गया। हालात को भांपते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में कैंप किया।

सिरसागंज के समीप गांव नगला नंदे में बुधवार की रात अराजक तत्वों ने मंदिर के बाहर एक खेत में लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पडी तो पूरे गांव में महौल गरमा गया। गांव के युवाओं ने मामले की जानकारी बसपा पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात महेंद्र सिंह, एसडीएम चंद्रभानु, सीओ अजय सिंह और एसओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे। प्रशसानिक अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. राघवेंद्र सिंह, सचिव ब्रजेश कुमार, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष इं. प्रदीप कुमार, सपा नेता मातादीन धनगर मौके पर पहुंचे। युवाओं ने जय भीम के नारे लगाने शुरू कर दिए। बसपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों ने बात की। एसडीएम ने यह कहकर समझाया कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। प्रशासन ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रतिमा बदलवाने का आश्वासन दिया। सीओ अजय सिंह ने राजेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्रतिमा तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने कहा मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद तीन घंटे में नई प्रतिमा लगवाई गई। नई प्रतिमा पर बसपा नेताओं ने माल्यार्पण कर पुरानी प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed