फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राजनीतिक कारणों से लटका है राम मंदिर निर्माण

राजनीतिक कारणों से लटका है राम मंदिर निर्माण

Sun, 25 Mar 2018 08:10 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक कारणों से लटका है राम मंदिर निर्माण
भगवान राम - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हिंदू और मुस्लिम समुदाय के आपसी सामंजस्य से ही संभव होगा। दोनों समुदाय के बुद्धिजीवियों को आपस में बैठकर मंदिर निर्माण का फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन


यह बात रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा ने अक्षयपात्र में पत्रकार वार्ता में कही। वह कृष्णभूमि इनफिनिटी ग्रुप के रामनवमी उत्सव में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि राममंदिर का निर्माण राजनीतिक कारणों के चलते लटका है। कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण होता दिखाई नहीं दे रहा है। उनका कहना था कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश के बुद्धिजीवी वर्ग को हिंदू और मुस्लिम समुदाय को एक मंच पर लाकर खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को भी यह मान लेना चाहिए कि अयोध्या कभी भी उनकी धार्मिक स्थली नहीं रही है। यह हिंदुओं की धार्मिक स्थली है और वहां मंदिर का ही निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन


ब्रज के मंदिरों के अधिग्रहण को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि केवल हिंदू धर्म के मंदिर ही नहीं बल्कि गुरुद्वारे, चर्च और मस्जिद का भी अधिग्रहण सरकार को कर लेना चाहिए ताकि भक्तों के दान से विकास की परिकल्पना धरातल पर और अधिक साकार हो सके। तभी हिंदुस्तान सुरक्षित रह सकता है। वहीं, देश में फ्यूजन संगीत की ओर बढ़ते रुझान पर बोले कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए कठिन साधना की जरुरत है। इस अवसर पर कृष्णभूमि इनफिनिटी ग्रुप के आगरा मंडल प्रभारी रविशंकर, मेघश्याम वार्ष्णेंय, विक्रम भुवालका, रोविन जैन और रामकुमार शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed