फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले के 22 दारोगाओं को मिला तोहफा

जिले के 22 दारोगाओं को मिला तोहफा

Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
जिले के 22 दारोगाओं को मिला तोहफा
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

होली के मौके पर जिले के 22 दारोगाओं का शासन ने उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत उनकों होली का तोहफा दिया। एसएसपी डा. मनोज कुमार ने सभी निरीक्षकों को पुलिस लाइन प्रांगण के सभागार में थ्री स्टार लगाकर सम्मानित किया।

पुलिस लाइन सभागार में प्रोन्नत पाने वाले उप निरीक्षकों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि जिले के लिए यह खुशी की बात है 2016 बैच में नियुक्ति पाने वाले जिले के करीब 22 उप निरीक्षकों को शासन से प्रोन्नति मिली है। उन्होंनें प्रोन्नत होने वाले दारोगाओं के कंधे पर ही थ्रीस्टार लगाकर सम्मानित किया। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने सभी उपनिरीक्षकों को बधाई दी। एसएसपी ने प्रोन्नत होने वालों में रामगढ़ थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एसएसपी के पीआरओ मनोज कुमार, सिरसागंज थानाध्यक्ष रवींद्र दुबे, थानाध्यक्ष खैरगढ़ सुजात हुसैन, थानाध्यक्ष पचोखरा प्रवेश कुमार, थानाध्यक्ष जसराना ऊदल सिंह, शैलेष कुमार सिंह, नागेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जगदत्त सिंह, अशोक कुमार सिंह, रूपेश कुमार वर्मा, देवेंद्र शंकर पांडेय, विजय कुमार, जगन्नाथ सिंह, नईम अहमद, जनवेद सिंह, ध्यानपाल सिंह, फूलचंद्र, अनिल कुमार, सत्यपाल सिंह एवं विजयपाल सिंह के कंधे पर थ्री स्टार लगाए। जिले में पूर्व में तैनात रहे शैलेंद्र सिंह का नाम जिले की सूची में आ गया है लेकिन वर्तमान में मैनपुरी जिले में तैनाती होने के कारण एसएसपी फिरोजाबाद ने एसएसपी मैनपुरी को पत्र भेजा है। सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ टूंडला संजय वर्मा, शिकोहाबाद संजय रेड्डी, सीओ सिरसागंज अजय चौहान, सीओ सदर कौशलेंद्र कुमार सिंह, सीओ जसराना प्रेमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed