फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोशाला बनवाईं लेकिन गाय एक भी नहीं

गोशाला बनवाईं लेकिन गाय एक भी नहीं

Sat, 10 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोशाला बनवाईं लेकिन गाय एक भी नहीं
मैनपुरी। एक तरफ तो सरकार गायों की रक्षा के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन इसके बाद भी जिले की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों ने गौशाला तो बनवाई और उनके नाम पर सरकारी मदद भी ले ली लेकिन गोशाला में एक भी गाय नहीं है।
विज्ञापन


जिले में विभाग की ओर से दो गौशाला पंजीकृत हैं। लेकिन मौके पर न तो गोशाला दिखाई देती है और न गाय। गोशाला के नाम पर सरकारी मदद तो ले ली। लेकिन उसके बाद उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक गोशाला मालिक ने तो हद ही पार कर दी। गोशाला की जमीन पर धड़ल्ले से खेती हो रही है। पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर जाकर देखा तो गौशाला का नाम तक नहीं मिला। डीएम प्रदीप कुमार ने बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुमार सारस्वत ने संबंधित एसडीएम से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पत्र भेजा है। उनका कहना है कि जिले में गोशाला के नाम पर खेती हो रही है। कई बार मौके पर जाकर जांच की। लेकिन हर बार जमीन पर खेती होती मिली। इनके खिलाफ चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed