फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रात दो बजे तक गश्त करें थाना प्रभारी: एसपी

रात दो बजे तक गश्त करें थाना प्रभारी: एसपी

Fri, 15 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रात दो बजे तक गश्त करें थाना प्रभारी: एसपी
UP Police - फोटो : amar ujala
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार सायं जिले में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी रात दो बजे तक स्वयं गश्त करें।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में चार घंटे तक हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सर्दी में होने वाले अपराधों को गश्त से ही रोका जा सकता है। गश्त करने में थाना प्रभारी लापरवाही न बरतें। पुलिस अधीक्षक ने निकाय चुनाव की ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर निलंबित करने के संकेत दिए। बैठक में महिला अपराध से जुड़े फर्जी मामलों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी ने कहा कि कूटरचित तरीके से दुष्कर्म, छेड़छाड़ आदि के जो मामले दर्ज कराए जाते हैं। इन मामलों में फर्जी पाए जाने पर मुकद्दमा दर्ज कराने और गवाह दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए। एसपी ने वांछित इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed