{"_id":"5a2ebcb34f1c1bc5668b45ab","slug":"111513012403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी शुरू
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Volleyball Championship
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। 66वीं स्टेट पुरुष एवं महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियां सोमवार से बरनाहल स्थित केवीए महाविद्यालय में शुरू कर दी गईं। यहां 19 से 23 सितंबर तक चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। सोमवार को आयोजन समिति के सचिव स्वतंत्र कुमार, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया एवं फील्ड प्रभारी पंकज राठौर की देखरेख में पांच कोर्ट निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गईं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के वालीबाल कोच धीरेंद्र सिंह ने सभी कोर्ट के लिए चिह्नांकन कराया। चैंपियनशिप के लिए तीन कोर्ट पर पुरुष तथा दो कोर्ट पर महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन समिति के सचिव स्वतंत्र कुमार ने बताया कि टीमों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चैंपियनशिप में प्रदेश के करीब 100 टीमों के 1400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के महासचिव सुनीत तिवारी तैयारियों का जायजा लेने के लिए केवीए महाविद्यालय आ रहे हैं।