फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुष्पा मौर्या बनी बसपा की महापौर प्रत्याशी

पुष्पा मौर्या बनी बसपा की महापौर प्रत्याशी

Mon, 30 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुष्पा मौर्या बनी बसपा की महापौर प्रत्याशी
फिरोजाबाद/टूंडला। नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए बहुजन समाज पार्टी ने सबसे पहले अपने पत्ते खोलते हुए नगर की पूर्व चेयरमैन पुष्पा मौर्या पर दांव लगाया है। पार्टी ने पूर्व चेयरमैन पुष्पा मौर्या को अपना अधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


एत्मादपुर से पांच बार विधायक रहे पूर्व विधायक चंद्रभान मौर्य की पुत्रवधु पुष्पा मोर्या वर्ष 2006 से 2012 तक नगर की चेयरमैन रह चुकीं हैं। इस दौरान उन्होंने नगर की मुख्य समस्या पेयजल को समाप्त कराने का पूरा प्रयास करते हुए नगर की गलियों को इंटरलॉकिंग कराया था।
विज्ञापन


उनका कार्यकाल ठीक रहा था। बाद में परिसीमन हो जाने पर सीट बीसी कोटे में चली गई थी। नगर पालिका परिषद टूंडला की एक बार फिर एससी सीट होने पर बहुजन समाज पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए दांव लगाया है। बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के निर्देश पर बसपा जिला अध्यक्ष सालिग सिंह ने पूर्व चेयरमैन पुष्पा मौर्या को पार्टी से प्रत्याशी की घोषणा की है। पुष्पा मौर्या के पति भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed