{"_id":"59e4f2074f1c1bcc538b7b86","slug":"111508176391-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 18 घंटे में लूट की दो वारदातों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 18 घंटे में लूट की दो वारदातों से दहशत
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर लुटेरे लोगों को शिकार बना रहे हैं। कृष्णा टाकीज रोड पर लुटेरों ने एक युवक से नकदी लूट ली। वहीं, गांव झिंझाई के समीप करहल निवासी युवक को तमंचा की बट मारकर घायल कर नकदी मोबाइल लूट लिया गया। दोनों ही वारदात 18 घंटे में हुईं। अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी बदमाश नहीं लग सका है।
वारदात 1 : करहल के गांव दौलतपुर निवासी शिवम चौहान सोमवार को हरिदर्शन नगर में कोचिंग पढ़ने आया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह कोचिंग खत्म करने के बाद स्कूटी से गांव लौट रहा था। गांव झिंझाई के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। साथ ही मारपीट करते हुए तीन हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।
वारदात 2: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी सचिन सिंह एक कपडे़ की दुकान पर काम करता है। रविवार शाम करीब आठ बजे जब वह दुकान से घर जा रहा था। तभी कृष्णा टाकीज जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के पास तीन युवकों ने तमंचे बल पर छह हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। साथ ही उसकी पिटाई भी की। बाद साथियों ने सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।