{"_id":"59cbea604f1c1bb7538b4b62","slug":"111506536032-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने फूंका पुतला
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। बनारस हिंदू विवि में सुरक्षा की मांग कर रही छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर बीएचयू कुलपति एवं प्रशासन का पुतला फुंकते हुए कुलपति को निलंबित करने की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिषेक राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ पुतला फूंकते हुए कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राएं खुद की सुरक्षा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहीं थीं।
आरोप है कि मांगों को सुनने के बजाय हिटलरशाही दिखाते हुए कुलपति ने बनारस प्रशासन के सहयोग से छात्राओं पर लाठीचार्ज कराते हुए दौड़ा कर पीटा। शिक्षा के लिए पहचान रखने वाले विश्वविद्यालय को कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए बदनाम करने पर तुले हैं। छेडछाड़ का विरोध करते हुए सुरक्षा की मांग करना संविधान संगत है।
विज्ञापन
बीएचयू प्रशासन ने अपनी कमियां छुपाने के लिए छात्राओं पर केस दर्ज करा दिया है। नगर मंत्री अरविंद कुमार, विभाग संयोजक अभिषेक राजपूत, अमन तिवारी, यशपाल सिंह, सुनील कुमार, मुकेश, मान सिंह,, कुंवरपाल, सचिन मौजूद रहे।