फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर ताला डाला

ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर ताला डाला

Fri, 15 Sep 2017 11:45 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर ताला डाला
सब स्‍टेश्‍ान - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी (बिछवां)। देहात की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विकासखंड सदर के गांव सैदपुर बघौली सब स्टेशन पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। नारेबाजी कर ताला डाल दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकासखंड मैनपुरी के सैदपुर बघौली विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। उनकी मांग सुनने के लिये कोई अधिकारी जब वहां नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने जेई मनीष को फोन किया लेकिन जेई ने भी वहां आने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है बिजली कम मिलने से उनकी फसलें सूख रही हैं। दिन में दो तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। गांव सैदपुर बघौली, जसरऊ, अडूपुर, रूपपुर, भरतपुर, दिवलपुर, चांदपुर, गुलाबपुर, नौगांव, राजपुर, नेकपुर, करनपुर क्षेत्र के लोग परेशान हैं। धनसिंह, श्यामसिंह, मिश्रीलाल, सुरजीतसिंह, किशनपाल, संजय ने आरोप लगाया बिजली विभाग के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर रात 9.30 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई फिर रात 11.30 बजे आपूर्ति चालू की। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक बिजली की आंख मिचौली होती रही। इमरजेंसी रोस्टिंग से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा का कहना है लखनऊ के निर्देश पर इमरजेंसी रोस्टिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed