फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आज आएंगे तोगड़िया, प्रशासन सतर्क

आज आएंगे तोगड़िया, प्रशासन सतर्क

Tue, 05 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आज आएंगे तोगड़िया, प्रशासन सतर्क
‌व‌िह‌िप नेता प्रवीण तोग‌ड़‌िया के आगमन की तैयारी - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। विहिप के बैनर तले क्रिश्चियन मैदान में पांच सितंबर को होने वाली किसान जागरूकता गोष्ठी को लेकर प्रशासन हलकान है। कार्यक्रम की तैयारियों में स्थानीय नेता एक सप्ताह से जुटे हैं। इस दौरान विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी एकरसानंद आश्रम में भी प्रबुद्ध वर्ग के साथ चर्चा भी करेंगे।
विज्ञापन


विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष क्रिश्चियन मैदान में प्रगतिशील किसान प्रगतिशील भारत अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी में किसानों से जैविक उपायों से आमदनी बढ़ाने पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम के मंच पर विचार साझा करने के लिए प्रगतिशील किसानों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


जैविक उपायों के जरिए जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाकर पैदावार बढ़ाने की जानकारी किसानों को दी जाएगी। इससे पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एकरसानंद आश्रम में नगर के चुनिंदा 150 लोगों के साथ धर्म, संस्कृति, देश की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्रा तथा बजरंग दल के जिला संयोजक सुशील यादव ने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कार्यक्रम में देश के आधा दर्जन से अधिक कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज करेंगे।

विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ ने बताया कार्यक्रम में मिट्टी की भी जांच होगी। किसान अपने खेत की चारों कोने तथा खेत के मध्य की आधा फीट गहरी मिट्टी खोदकर साथ ले आएं। कृषि वैज्ञानिक इस मिट्टी की जांच करके किसानों को मिट्टी तथा खेत की उपयोगिता की जानकारी देंगे।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए मंच पर चुनिंदा लोगों को ही जाने की प्रशासन ने अनुमति दी है।


इसके लिए विहिप जिलाध्यक्ष से मंच साझा करने वालों की सूची मांगी है। मैदान में सुरक्षा के लिए दो सीओ, पांच थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष के साथ ही पुलिस और पीएसी को तैनात किया जाएगा। मंच पर वही लोग पहुंचेंगे जिनके पास अनुमति होगी। पुलिस अधिकारी तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed