फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुल्ला, मौलवी और पुजारी नहीं चलाएंगे देश: साक्षी

मुल्ला, मौलवी और पुजारी नहीं चलाएंगे देश: साक्षी

Sun, 13 Aug 2017 11:15 PM IST
amar ujala bureau
amar ujala bureau Updated Sun, 13 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुल्ला, मौलवी और पुजारी नहीं चलाएंगे देश: साक्षी
साक्षी महाराज
एटा। मुल्ला, मौलवी और पुजारी के हिसाब से देश नहीं चलेगा। संविधान के अनुसार ही देश चलेगा। यह बात उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने उद्देतपर स्थित अपने आश्राम में प्रेसवार्ता में कही। साक्षी ने सपा और बसपा की सरकारों पर स्वास्थ्य विभाग को खोखला करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित आश्रम पर रविवार को सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मदरसा ही नहीं देश में चल रहे सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम्, राष्ट्रगान विधिवत तरीके से गाया जाना चाहिए। कहा कि जम्मू कश्मीर में चल रही 35 ए और धारा 370 हटाने जैसे मसले पर बहस चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। गोरखपुर में हुई आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत मामले पर उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार स्वास्थ्य विभाग को घोटाले कर पहले ही खोखला कर चुके हैं। इसे सुधारने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयासरत है। भाजपा सांसद ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में मौजूद खामियां दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed