फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत

Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
amar ujala bureau
amar ujala bureau Updated Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत
खेतों से गुजरती बिजली की लाइन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज
विज्ञापन

ग्राम श्री नगला में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की जान चली गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दो घंटे तक यात्री वाहनों में फंसे रहे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
बताया गया है कि राजरानी (50) पत्नी राजाराम निवासी श्री नगला के खेत में बाजरा की नराई का काम चल रहा था। गांव के रमेश, प्रदीप एवं अशोक नराई करके चले गए। राजरानी घास की गठरी को लेकर घर के लिए चल दीं। रास्ते में मक्का के खेत में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर लटका था। राजरानी की गठरी तार से टकराते ही करंट प्रवाहित हो गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब राहगीरों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा तो महिला के परिजनों की इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिवारीजन मौके पर आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर 1.30 बजे उनका शव बदायूं-इटावा हाइवे पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद एसडीएम जेनेंद्र सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका। दोपहर 3:30 बजे जाम खुला। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में जा चुकी हैं चार जानें
पटियाली। गांव में करंट से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पप्पू पुत्र रामदास, भूरी पत्नी राम प्रकाश, रीतेश पुत्र अनिल की भी करंट से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि तार टूटने पर विभाग इनको समय से ठीक नहीं कराता। कई दिन तक तार टूटे पड़े रहते हैं। जिनमें करंट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed